LATEST NEWS

Nawada fire news: तेजस्वी यादव की टीम अब करेगी नवादा कांड का खुलासा, राजद के 7 'सिपाही' देखेंगे महादलितों का जला घर

Nawada fire news: तेजस्वी यादव की टीम अब करेगी नवादा कांड का खुलासा, राजद के 7 'सिपाही' देखेंगे महादलितों का जला घर

Nawada fire news: बिहार में बीते दिन एक ऐसी घटना घटी जिससे पूरा देश सहम गया। बिहार के नवादा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ दर्जनों घर फूंक दिए गए। आग लपटों में पलत छपकते ही दर्जनों घर खाक हो गए। कथित तौर पर नवादा में महादलित टोले के करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने करीब 21 घरों के जलने की पुष्टि की है। वहीं अब इस घटना को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। इसी बीच राजद ने नवादा में हुए कांड की जांच के लिए टीम का गठन किया है। राजद ने 7 सदस्यीय टीम की गठन की है। यह टीम नवादा में जाकर उस अगलगी की घटनास्थल की जांच करेगी। 

दरअसल, राजद ने नवादा में महादलित परिवार के घरों में घटी घटना की जांच को लेकर 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है। ये टीम घटना स्थल की जांच प्रड़ताल कर घटना के पीछे की सच्चाई को सामने लाएगी। राजद ने इसकी जानकारी लेटर जारी कर दी है। राजद ने कहा है कि, नवादा में महादलित परिवार के घरों में अगलगी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव काफी मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना की सच और सच्चाई की जांच के लिए एक जांच टीम का गठन किया है।


इस टीम के संयोजक उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वहीं शिवचन्द्र राम पूर्व मंत्री, सुरेश पासवान पूर्व विधायक समता देवी, पूर्व विधायक, मो. कामरान, विधायक, सतीश दास, विधायक, उदय यादव, जिलाध्यक्ष सदस्य के रुप में शामिल हैं। जानकारी अनुसार ये जांच टीम आज नवादा में घटना स्थल पर जाकर घटनास्थल की वस्तु स्थिति की जानकारी लेंगे। वहीं इस टीम को सारी जानकारी को एक्ठ्ठा कर तीन दिनों के भीतर राजग प्रदेश  कार्यालय भेजना होगा। 

घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर की है। बताया जा रहा है कि नदी किनारे बिहार सरकार की अनावाद जमीन पर बसे लोगों के घरों को आग के हवाले किया गया है। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। वहीं इस मामले में तत्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा पुलिस ने जिले में कई महादलितों के घरों को जलाने वाले मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Editor's Picks