बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा जदयू ने धन्यवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, सीएम नीतीश को जातीय गणना के लिए जताया आभार

नवादा जदयू ने धन्यवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, सीएम नीतीश को जातीय गणना के लिए जताया आभार

NAWADA : नवादा में जनता दल यूनाइटेड की ओर की बड़े पैमाने पर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बिहार की सीएम नीतीश कुमार को जातीय जनगणना सर्वे का रिपोर्ट बताने पर धन्यवाद दी गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में की गई। जहां पूर्व एमएलसी सह जिला अध्यक्ष सलमान रागिव  मुन्ना ने संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जातीय जनगणना को ऐतिहासिक बताया है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का नामोनिशान बिहार से मिटा देना है। 40 सीट पर इंडिया का ही कब्जा रहेगा। भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच नफरत पैदा करने का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई विकास का काम नहीं है। सिर्फ लोगों की आपसी भाईचारा को बांटने के लिए ही इस पार्टी को बनाया गया है। 

संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य बना कि पूरे देश में ऐतिहासिक काम बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ही कर दिखाया है। जनगणना सर्वे का रिपोर्ट जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बना है। 14 प्रखंडों से एक गांव से लोग पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार की इस फैसला को ऐतिहासिक बता रहे हैं। नफरत फैलाने वाली भारती जनता पार्टी 2024 में देश की गाड़ी पर बैठे भारतीय जनता के पीएम नरेंद्र मोदी को उखाड़ कर फेंका जाएगा। 

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप महतो, विनय यादव, नारायण मोहन स्वामी, पिंकी भारती, अनवर भट्ट, जीवन लाल चंद्रवंशी आदि के द्वारा अपनी अपनी संबोधित में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए ऐतिहासिक फैसला पर आभार प्रकट किया है। जदयू के नेताओं के द्वारा संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार प्रहार किया गया है। नेताओं ने कहा कि इंडिया पार्टी जिसको भी नवादा से सीट लोकसभा चुनाव में देगी। उसे हम लोग जिताने की पूरी कोशिश करेंगे और जिताकर ही भेजेंगे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News