बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का होगा भव्य स्वागत, काफिले में शामिल होंगे सैकड़ों चार और दो पहिया वाहन

नवादा में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का होगा भव्य स्वागत, काफिले में शामिल होंगे सैकड़ों चार और दो पहिया वाहन

NAWADA : भारत सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार नवादा की धरती पर आ रहे केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर खान ने जानकारी देते हुए कहा कि नवादा जिला में उनके प्रवेश करते ही जमुई- नवादा जिला की सीमा पर अवस्थित आढ़ा मोड़ के पास ढोल, बाजा, नगाड़ा एवं फूल- माला से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके अभिनंदन के लिए जिले के दर्जनों  जगहों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल होगा। 

मेजर ने कहा कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उमंग एवं उत्साह है। सभी अपने नेता के आगमन को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भी कार्यकर्ता खड़े हैं, बिहार के विकास पुरूष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर एकजुट होकर खड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं तो जदयू कार्यकर्ताओं की आत्मा में आरसीपी सिंह बसते हैं। बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उन्हें मंत्री बनाये जाने पर लोग खुश हैं। वे एक अच्छे संगठनकर्ता एवं कुशल प्रशासक रहे हैं। उनके केंद्रीय मंत्री बनने से लोगों में काफी उम्मीद है। 

इधर, स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आफताब खान अंजुम, जदयू नेता के वरीय अनिल कुमार सिंह, ललन चौहान, अधिवक्ता केके चौधरी, पंकज सिंह, सत्येन्द्र कुशवाहा, संजय साव, हारून रशीद, मोइन आलम, जहांगीर खान, सन्नी वर्मा आदि लगे हैं।

Suggested News