बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत दर्जनभर लोग गंभीर रुप से घायल

नवादा में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत दर्जनभर लोग गंभीर रुप से घायल

Nawada : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले नरहट थाना क्षेत्र के कानूनगो बिगहा गांव में आहार खुदाई को लेकर दो टोला के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनो ओर से मारपीट शुरु हो गई। इस घटना में जहां एक पक्ष के रामस्वरुप यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गए। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना प्रभारी ने बताया है कि आहार को लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें एक की मौत हुई है दूसरे पक्ष के लोग अभी गांव छोड़कर फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

इधर घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News