NAWADA : नवादा के सांसद चन्दन सिंह आज सदर अस्पताल पहुंचे। जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है। चन्दन सिंह ने कहा कि अस्पताल की स्थिति तो ऐसी है कि यहां उप अधीक्षक भी वर्दी में नहीं रहते हैं। वहीँ उनकी तानाशाह ऐसी है कि मरीज की मौत होने की सूचना पर भी पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं भेजते हैं। मरीज 12 घंटा तक सर्जिकल वार्ड में बेड पर पड़ा है। लेकिन किसी ने उसकी सुधि नहीं लिया।
सांसद चंदन सिंह को फोन पर जानकारी दिया गया कि सर्जिकल वार्ड में गर्भवती महिला की ऑपरेशन हुई थी। वहीँ और भी कई मरीजों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनके बीचो-बीच में मरे हुए मरीज को लेट दिया गया है। सवाल तो यह भी है की सांसद की फटकार के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई।
उपाधीक्षक के एक से बढ़कर एक फरमान छोटे कर्मियों पर निकलते हैं। लेकिन खुद पूरी व्यवस्था को तार-तार कर देते हैं। आपातकालीन अवस्था में उप अधीक्षक एचडी आरैयर नजर भी नहीं आते हैं। नवादा के सदर अस्पताल में एक काउंटर पर रजिस्ट्रेशन होता है। उपाधीक्षक की लापरवाही ऐसी है कि उनसे डॉक्टर की नाराजगी भी बढ़ गई है। डॉक्टर भी सही से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। आलम तो यह हो गया है कि वरीय अधिकारी छोटे अधिकारियों पर पूरी दबाव बनाते हैं और खुद जिम्मेवारी से हट जाते हैं। ऐसा हो गया है कि छोटे कर्मचारियों और बड़े कर्मचारियों के बीच दूरियां बनना शुरू हो गई है।
दोनों के बीच आपसी मतभेद भी देखने को मिल रहा है। आम मरीज का यहां इलाज नहीं हो पाता है। मरीज अगर दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। तो उन्हें पूरे 12 घंटा तक अस्पताल में ही छोटी सी इलाज में गुजार देना पड़ता है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट