नवादा एसपी ने साइबर अपराधियों के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 को किया गिरफ्तार, चार को ले गयी छत्तीसगढ़ पुलिस

NAWADA : जिले से साइबर अपराध के आरोप में चार संदिग्धों को छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों अपराधी झारखंड राज्य के गिरीडीह जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए संदिग्धों में मो. शाहिद रजा,मो. जियाउल्ला अंसारी, मो. अली हुसैन और मो. आयूब अंसारी शामिल है। उन चारों को नवादा नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मोहल्ले में देर रात छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर सिटी कोतवाली की पुलिस ने नवादा नगर थाना की पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। 

बता दें कि इन दिनों नवादा में साइबर अपराध के प्रति नवादा के एसपी ने पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है। लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर शुक्रवार को भी 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले के एसपी ने इसकी जानकारी दी है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट