बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चुनाव को लेकर प्रशासन ने कस ली कमर, जानिए इस बार कितने मतदान केन्द्र पर होगी वोटिंग

नवादा में चुनाव को लेकर प्रशासन ने कस ली कमर, जानिए इस बार कितने मतदान केन्द्र पर होगी वोटिंग

नवादा :  जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। साथ ही चुनाव में कोविड गाइड लाइन का पालन करने व कराने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

 कोरोना को देखते हुए इस बार जिले में बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। 1475 भवनों में कुल 2539 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 1665 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 874 है। बता दें कि कोरोना के चलते इस बार बूथ पर वोटरों की संख्या सीमित कर दी गई है। एक बूथ पर एक हजार से अधिक मतदाता की संख्या नहीं रहनी है। ऐसे में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। इधर, बूथों पर तमाम प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बिजली, पानी, शौचालय, रैंप की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए अधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं।


विधानसभावार बूथों और भवनों की संख्या

विस क्षेत्र - बूथ - भवन

रजौली - 492 - 281

हिसुआ - 548 - 329

नवादा - 506 - 316

गोविदपुर - 479 - 267

वारिसलीगंज - 514 - 282



Suggested News