बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सलियों पर नकेल : झारखंड पुलिस को गिरिडीह और गुमला में मिली सफलता, कई ईनामी उग्रवादियों को दबोचा

नक्सलियों पर नकेल : झारखंड पुलिस को गिरिडीह और गुमला में मिली सफलता, कई ईनामी उग्रवादियों को दबोचा

डेस्क...  झारखंड में नक्सली संगठनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दाैरान एक बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस ने 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली प्रशांत मांझी को एक AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रशांत के दो महिला और तीन पुरुष साथियों को भी दबोचा है। ये सभी हार्डकोर नक्सली प्रशांत की सुरक्षा में उसके साथ लगे थे। 

गिरफ्तारी गिरिडीह जिले के पीरटांड अंचल के खुखरा थाना क्षेत्र की पारसनाथ पहाड़ी की तराई में पर्वतपुर-पांडेयडीह के पास हुई। पारसनाथ पहाड़ी धनबाद जिले की सीमा से लगी हुई है। प्रशांत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं, गुमला से भी टीपीसी के पांच नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और लगातार कामयाब हासिल हुई पुलिस प्रशासन को।

इधर,  लातेहार में एक बार फिर टीएसपीसी के उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। दरअसरल, लातेहार, बालूनाथ और मनिका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया और इस दौरान पुलिस ने रजुआर जंगल के पास से उग्रवादी बिगन गंझू  को गिरफ्तार कर लिया है। उग्रवादी के पास कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस को कई अहम जानकारी और दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लगातार आम लोगों से नक्सलियों को पकड़ने में जानकारी मांगी जा रही है। इस अभियान में पुलिस को लोगों से मदद मिल रही है। पुलिस ने नक्सलियों की जानकरी देने की एवज में आम लोगों को पुरस्कृत भी कर रही है। 

Suggested News