बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान की जिद के आगे झुका एनडीए, जमुई और हाजीपुर सहित मिली पांच सीटें, बैरंग वापस भेजे गए चाचा पशुपति कुमार पारस

चिराग पासवान की जिद के आगे झुका एनडीए, जमुई और हाजीपुर सहित मिली पांच सीटें, बैरंग वापस भेजे गए चाचा पशुपति कुमार पारस

PATNA : बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। दिल्ली में आयोजित बिहार के एनडीए के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया की बिहार में 17 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर जदयू, 5 सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास), एक सीट पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और एक सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चुनाव लड़ेगी। इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) को वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों दी गयी है। जहाँ से 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के उम्मीदवार जीते थे। 

वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

वहीँ इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।



Suggested News