बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से NDA साफ है, यही जनता का इंसाफ है... महागठबंधन में सीट बंटवारा होते ही तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, बता दिया 4 जून को क्या होगा ?

बिहार से NDA साफ है, यही जनता का इंसाफ है... महागठबंधन में सीट बंटवारा होते ही तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, बता दिया 4 जून को क्या होगा ?

PATNA: बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद 29, कांग्रेस 9 और सीपीआई एमएलए 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे के होने के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे होने के बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर एनडीए सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में बिहार से एनडीए साफ हो जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार से एनडीए की सफाई बिहार की जनता का इंसाफ है। 

दरअसल, तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा है कि, "NDA सरकार के झूठ से सब परेशान हैं, मोदी सरकार के जुमलों से सब निराश हैं, इस सरकार की बेरोजगारी से सब हताश हैं, इस सरकार की महंगाई से सब लाचार हैं, इस सरकार की नीतियों से सब त्रस्त हैं, इस सरकार की योजनाओं से सब दुखी हैं, BJP सरकार के ड्रामे से सब थक गए हैं, इस सरकार के भाषणबाज़ी से सब ऊब गए हैं, इस सरकार के कार्यकाल से जनता मायूस है। 

वहीं उन्होंने मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर कहा कि, 10 साल से देश ने देखा है, ये सरकार सिर्फ धोखा है। उन्होंने कहा कि, छात्र, किसान, नौजवान, बुज़ुर्ग, महिला, पिछड़े, दलित, वंचित, शोषित, सब ने मिलकर अब पूर्ण तैयारी कर ली है। इस बार बिहार से एनडीए का सफाया हो जाएगा। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि इस बार एनडीए का सफाया तय है। 

बता दें कि, आज बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारा हो गया। लेकिन पूर्णिया सीट कांग्रेस के खाते में नहीं राजद के खाते में गया है। सीट बंटवारे के अनुसार कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वेस्ट चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं  CPI ML आरा, काराकाट,  नालंदा इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बेगूसराय में CPI चुनाव लड़ेगी तो वहीं शेष सीटों पर राजद के उम्मीदवार होंगे।   

Suggested News