बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए का चिराग पर हमला, कहा- चिराग पासवान राजनीतिक वजूद बचाने के लिए तेजस्वी के शरण में चले गए हैं

एनडीए का चिराग पर हमला, कहा- चिराग पासवान राजनीतिक वजूद बचाने के लिए तेजस्वी के शरण में चले गए हैं

पटना... एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव और चिराग पासवन के उपर जमकर निशाना साधा। एनडीए के नेताओं ने कहा कि पहले हम चिराग पासवान जी को जन्मदिन की बधाई देते हैं। चिराग पासवान अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए तेजस्वी यादव के चरण स्पर्श कर रहे हैं। एनडीए नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान जी के जो दामाद हैं, सही मायनों में रामविलास पासवान जी राजनीतिक चरम पर पहुंचाया। जब चिराग ने उन्हंे प्रताड़ित करना शुरू किया तो उन्होंने राजद का दामन थाम लिया। 

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का ऐसा आंतरिक मिलन हुआ कि विधानसभा चुनाव के वक्त राम विलास पासवान के दामदा को लगा था कि उनको आरजेडी से टिकट मिला गया। इसके बाद चिराग ने तेजस्वी से कहा कि उन्हें टिकट न दें अगर वो जीत जाएगा तो पार्टी पर कब्जा कर लेंगे। चिराग खुद का बजूद बचाने के लिए तेजस्वी के चरण में चले गए हैं। 

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि चिराग रोज अपराध पर बात करते हैं, जबकि वो खुद रावण की गोद में बैठे हुए हैं। वो बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि रावण महादेव का उपदेश दे रहा है। हालाकि राघोपुर की जनता को पता है कि इनको जीता दिया तो यहां का भला नहीं पाएगा, लेकिन राघोपुर में चिराग पासवान जाकर तेजस्वी को जीताने की बात करते हैं। 




Suggested News