बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सम्राट चौधरी, चिराग पासवान सहित एनडीए नेताओं का लगा जमावड़ा, भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

औरंगाबाद में सम्राट चौधरी, चिराग पासवान सहित एनडीए नेताओं का लगा जमावड़ा, भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

AURANGABAD : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से औरंगाबाद के कुटुमा विधानसभा क्षेत्र के कुटुंबा में सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान नेताओं ने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में लोगों से वोट डालने का अपील किया है।

बिहार सरकार के डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन के दौरान जहां प्रधानमंत्री के योजनाओं के गिनती करते नहीं थकते दिखे।, वही उन्होंने विपक्षी पार्टी को भ्रष्टाचारियों का जमात बताया है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुटुंब मंच से सुजीत मेहता हत्याकांड को निन्दा करते हुए बताया की जो भी इस हत्या में संलिप्त होगा। उसे सरकार जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। इस मौके पर उन्होंने लालू यादव और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है।  

वही चिराग पासवान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है। उससे साफ जाहिर होता है कि 4 जून को चुनावी नतीजे के बाद पूरे देश में मोदी का डंका बजेगा और नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने सभी लोगों से जात पात से ऊपर उठ कर भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने का अपील किया है। वहीँ चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ऊपर भी चुटकी लिया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

 

Suggested News