बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय की हुई 'विजय' : बांका में भी एनडीए ने लहराया विजय पताका, 341 मतों से जीते विजय कुमार सिंह

विजय की हुई 'विजय' : बांका में भी एनडीए ने लहराया विजय पताका, 341 मतों से जीते विजय कुमार सिंह

BANKA : बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बांका में भी देखने को मिला है। यहां चुनाव में एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपने नजदीकी राजद प्रत्याशी संजय कुमार को 341 वोटों से हराया। हालांकि अभी जिला प्रशासन की तरफ से औपचारिक घोषणा होना बाकि है।

कुल 14 टेबुल पर हुए वोटों की गिनती के बाद एनडीए उम्मीदवार 2141 वोट मिले। वहीं राजद 1750 वोट प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर रहीं शिम्पल देवी को 1115 वोट प्राप्त हुए। 

आरा में भी एनडीए को मिली जीत

एनडीए में जीत की सिलसिला आरा में भी नजर आया। यहां NDA प्रत्याशी राधा चरण साह 1043 वोटों से जीत गए हैं। चुनाव में NDA प्रत्याशी राधा चरण साह को 3349 वोट प्राप्त हुए, वहीं महागठबंधन प्रत्याशी अनिल सम्राट को मिले 2306 वोट प्राप्त हुए। हालांकि राधा चरण सिंह की जीत का औपचारिक एलान बाकी है।

Suggested News