बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल ने आयुर्वेद को बताया भारतीय संस्कृति का मेरुदंड, प्राकृतिक चिकित्सा पर दिया जोर

राज्यपाल ने आयुर्वेद को बताया भारतीय संस्कृति का मेरुदंड, प्राकृतिक चिकित्सा पर दिया जोर

PATNA : बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने आयुर्वेद चिकित्सा पर जोर दिया है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में उपलब्ध चिकित्सा पद्धतियों में आज भी आयुर्वेद अद्वितीय एवं उत्कृष्ट है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में शोध कार्य को बढ़ावा देने की जरूरत है। आयुर्वेद की स्वीकार्यता भारत के अतिरिक्त विदेशों में भी बढ़ती जा रही है।

राज्यपाल ने कहा कि जब हम गांधीजी का 150वां जयंती वर्ष मना रहे हैं, तब यह जरूरी है कि हम उनके द्वारा बताये गये प्राकृतिक चिकित्सा और स्वदेशी भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति का मेरूदंड है। जिनके उपयोग से गंभीर असाध्य बीमारियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि यह प्रथम बार संभव हुआ है कि भारत में अलग से आयुष मंत्रालय की स्थापना की गयी है एवं आयुष मंत्री बनाये गये हैं। दिल्ली में आयुर्वेद का अखिल भारतीय संस्थान प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भी घोषणा हुई है। राज्यपाल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में दोषपूर्ण जीवन–शैली के कारण मनुष्य विविध प्रकार के रोगों से ग्रस्त होता जा रहा है। जैसे–जैसे हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, विकृतियां हमारे निकट आती जा रही हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम आयुर्वेद द्वारा बतायी गयी जीवन-शैली का पालन करें।

Suggested News