बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चेन्नई में पटना के नील आर्यन ठाकुर ने जीता 'रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022' का खिताब, प्रशंसकों में जश्न का माहौल

चेन्नई में पटना के नील आर्यन ठाकुर ने जीता 'रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022' का खिताब, प्रशंसकों में जश्न का माहौल

पटना. बिहार के नील आर्यन ठाकुर ने "रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022" का खिताब जीता है। वह यह खिताब जीतने वाला बिहार का पहला युवा है। उसके इस सफलता से बिहार गौरवान्वित हुआ है। बिहार के यशस्वी और प्रतिभाशाली युवा द्वारा "रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" का प्रतिष्ठित खिताब जीतने से उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

बता दें कि पिछले 5 अक्टूबर को चेन्नई में "रूबरू मिस्टर इंडिया" 2022 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कई राउंड पार करने के पश्चात बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले नील आर्यन ठाकुर ने "मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" का खिताब जीता। अरुण ठाकुर एवं भारती ठाकुर के पुत्र नील आर्यन ठाकुर का जन्म पटना में हुआ है। पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में हैं, जबकि माता गृहणी हैं। छोटी बहन आकांक्षा अरुण मैनचेस्टर इंग्लैंड में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

नील ने बताया कि किशोरावस्था में वे मोटापे के जबरदस्त शिकार हो गए थे, परंतु अपने दृढ़ संकल्प, लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना कायाकल्प किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी भागलपुर से हुई है। इटली के मिलान से इन्होंने इंडस्ट्रियल डिजाइन से स्नातक किया और नर्सी मूंजी मुंबई से एमबीए का कोर्स किया। गैर फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाले नील ने मुंबई में रहकर फैशन मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

"रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड "2022 का खिताब हासिल करने से पूर्व नील 2019 में डॉलीवुड मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। कई विज्ञापन फिल्मों में काम करने के साथ नील आर्यन " मिस यूनिवर्स हरनौत कौर संधू" के साथ म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके है। अभिनय के क्षेत्र में परिपक्वता लाने के लिए नील थिएटर से भी जुड़े रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन के कारण "रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" 2022 का खिताब हासिल करने वाले बिहार के प्रथम युवा होने का गौरव प्राप्त किया है। इस शानदार सफलता के पश्चात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले वे अब"मिस्टर मॉडल वर्ल्ड वाइड" में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Suggested News