बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल का एक और दुस्साहस, रक्सौल के 'मैत्री पुल' पर नेपाली पुलिस ने लगा दिया अपना बोर्ड,बढ़ा विवाद....

नेपाल का एक और दुस्साहस, रक्सौल के 'मैत्री पुल' पर नेपाली पुलिस ने लगा दिया अपना बोर्ड,बढ़ा विवाद....

PATNA: चीन की शह पर नेपाल लगातार भारत के खिलाफ षडयंत्र रच रहा है।भारत-नेपाल सीमा पर लगातार नेपाल की तरफ गैर जिम्मेदाराना हरकत जारी है।आज एक बार फिर से नेपाल ने दुस्साहस किया है।बिहार के रक्सौल बॉर्डर के नो मेंस लैंड पर नेपाल सरकार की तरफ से बोर्ड लगा दिया है।नेपाल की पुलिस ने बोर्ड लगाकर उसे अपनी सीमा बताया है।बोर्ड लगने के बाद सीमा रक्सौल बार्डर पर तनाव बढ़ गया है।


नेपाल की तरफ से भारत-नेपाल मैत्री पुल से सटे एक बोर्ड लगाया है।बोर्ड पर लिखा गया है जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा , वीरगंज सीमा क्षेत्र प्रारंभ। इसके अलावे उस बोर्ड वहां के स्थानीय अधिकारियों का मोबाईल नंबर लिखा गया है। नेपाल की तरफ से यह हरकत आज मंगलवार दिन के उजाले में किया गया है।

हालांकि जानकारी के अनुसार बोर्ड लगने की खबर के बाद स्थानीय बिहार के लोगों की तरफ से विरोध भी किया गया है।बॉर्डर पर लगी एसएसबी भी वहां पहुंची है।रक्सौल से नेपाल में इंट्री करने वाले पुल पर बोर्ड लगाने के बाद स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं।

Suggested News