बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रिटायर्ड इंजीनियर को भतीजे ने मारी गोली, पुलिस ने आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार

पटना में रिटायर्ड इंजीनियर को भतीजे ने मारी गोली, पुलिस ने आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी के पुनपुन में रिटायर्ड इंजीनियर को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है से है। सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया की इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। 

सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया की पिछले दिनों पुनपुन थानांतर्गत गंज जलालपुर के रहने वाले रिटायर्ड ओएनजीसी इंजीनियर प्रमोद सिंह,पिता सुखदेव सिंह को उनके सौतेले भतीजे रजनीश कुमार ने अपने सहयोगी पिंटू कुमार के साथ मिलकर गोली मारकर जख्मी कर दिया था। 

इस कांड को लेकर पुनपुन थाने में इन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक,पटना के निर्देशन पर पुनपुन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशत्र बल को सम्मिलित करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News