बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीसीए की नई कमेटी बेहतर काम कर रही है: संजय सिंह

बीसीए की नई कमेटी बेहतर काम कर रही है: संजय सिंह

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी बेहतर कार्य कर रही है , ये बातें बीसीए के जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रहे पूर्व प्रशासकों के बयान के जवाब में कही है. 

उन्होंने कहा कि नई कमेटी बिल्कुल ऊर्जावान है और सही तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था में जो व्यवस्था है। उसी तरीके से काम हो रहा है और सभी कार्य संवैधानिक तरीके से किया जाता है। उन्होंने नई कमेटी के कार्यकाल में महिलाओं की अंतराष्ट्रीय चतु:कोणीय टूर्नामेंट का हवाला देते हुए कहा कि पहली बार बिहार को मिला यह सीरीज काफी सफल रहा है। बीसीसीआई के सभी फार्मेट के मैच भी सफलता पूर्वक कराए गए है। 

इस सीजन के लिए तैयारी चल ही रही थी कि कोरोना वायरस के कारण सब कुछ पर ब्रेक लग गया।  उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे विश्व का खेल प्रभावित हुआ है। इससे बिहार भी अछूता नहीं है। खेल के लिए कमेटी का हर सदस्य चिंतित है। समयानुसार सभी कार्य किये जाएँगे.  उन्होंने कहा कि कमेटी में कोई विवाद नहीं है। 

कुछ लोग विवाद का भ्रम पैदा कर बीसीए को बदनाम करना चाहते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल हमारा मूल उद्देश्य है। इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।  उन्होंने करोड़ों की मशीन के बारे में कहा कि इसे पूरी तरह से सुरक्षित व संरक्षित किया जाएगा। इसके बारे में किसी को भ्रम है तो दूर कर लें। 

उन्होंने कहा कि जो लोग पुरानी और नई कमेटी का भेदभाव पैदा कर रहे हैं। यह रवैया क्रिकेट के हित में नहीं है। अगर अभी लॉक डाउन नहीं होता तो लगभग 400  से अधिक मैचों का कार्यक्रम तय था। कोरोना काल में राजनीति करना मानवता के खिलाफ है। नई कमेटी का कार्य काल तीन वर्ष का है, हम लोग बिहार क्रिकेट के हित में अच्छा परिणाम देंगे.

Suggested News