बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री जनक राम की 'महामंत्री' पद से छुट्टी के बाद BJP में नई चर्चाः दो पद संभाल रहे 6-7 नेताओं से भी 'नेतृत्व' वापस लेगा 1 पद?

मंत्री जनक राम की 'महामंत्री' पद से छुट्टी के बाद BJP में नई चर्चाः दो पद संभाल रहे 6-7 नेताओं से भी 'नेतृत्व' वापस लेगा 1 पद?

PATNA: बिहार बीजेपी के महामंत्री जनक राम के नीतीश कैबिनेट में शामिल होने पर संगठन से छुट्टी मिल गई है। इसके बाद अब बिहार बीजेपी के अंदर नई चर्चा छिड़ गई है। चर्चा यह चल रही है कि क्या बीजेपी में एक नेता एक पद का सिद्धांत अन्य नेताओं पर भी लागू होगा? क्यों कि बिहार में कई ऐसे नेता हैं जो दो-दो पद संभाले हुए हैं। 

6-7 नेता संभाल रहे दोहरी जिम्मेदारी 

दरअसल यह चर्चा 25 जून से शुरू हो गई जब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मंत्री जनक राम को महामंत्री पद से छुट्टी दे दी। प्रदेश नेतृत्व ने जनक राम के मंत्री बनने पर महामंत्री पद से अलग कर दिया था। जनक राम की जगह पूर्व विधायक बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। बीजेपी के अंदरखाने में यह जोरशोर से चर्चा शुरू है कि क्या नेतृत्व उन सात-आठ नेताओं को दोहरी जिम्मेदारी से मुक्त करेगा? क्या वैसे नेता जो संगठन या सरकार में दो-दो पद संभाल रहे हैं उनसे एक पद वापस लेकर दूसरे नेताओं को वो जिम्मेदारी सौंपेगी? बीजेपी सूत्रों ने बताया कि कई नेता दोहरे चार्ज में हैं। यानी बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में प्रभारी-सह प्रभारी या अन्य पदों पर हैं। वहीं कई  ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रीय और प्रदेश इकाई में भी हैं। बीजेपी के अंदर चर्चा है कि आखिर खास के साथ इतनी सहानुभूति क्यों....।   

 तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

 बता दें नीतीश कैबिनेट में जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। बीजेपी में एक नेता एक पद के सिद्धांत के आधार पर उनसे महामंत्री का पद वापस ले लिया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस संबंध में 25 मई को आदेश जारी कर दिया है। संगठन में नये फेरबदल में प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 


Suggested News