बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किशनगंज में कार्टून में फेंका मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

किशनगंज में कार्टून में फेंका मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

किशनगंज. जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र के मोतीहारा-तालुका पंचायत के छगलिया के समीप नवजात का शव मिला है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार नवजात का शव एक कार्टून में रखा है, जो झाड़ी में फेंका हुआ है। अभी तक इसकी पहचना नहीं हो पायी है। 

 बताया जा रहा है कि दामलबाड़ी पंचायत के धुलाबाड़ी गांव में एक झाड़ी में नवजात का शव मिला है। इसकी खबर लगते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गयी, लेकिन किसी ने इसकी पहचना नहीं की है।

Suggested News