पटना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति और सास गिरफ्तार

PATNA: देश में दहेज हत्या के खिलाफ कड़ी कानून लागू है। इसके बावजूद देश में आए दिन दहेज हत्या के कई मामले सामने आते रहते हैं। दहेज लोभी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के लिए कई विवाहिता के साथ साथ नवविवाहिताओं की भी मौत की खबर आए दिन सामने आती रहती है। ताजा मामला पटनासिटी का है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई है। 

दरअसल, यह मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर के ब्रह्मस्थान इलाके का हैष जहां की रहने वाली नवविवाहिता दीपिका कुमारी की संदिग्ध में आस्था में ससुराल में मौत हो गई है। मृतिका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो - रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि, मृतिका की परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की हत्या का सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

Nsmch
NIHER

मिली जानकारी अनुसार आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफा बाद कालोनी की रहने वाली दीपिका की शादी दो साल पूर्व( 2021) में मालसलामी के जमुनापुर के रहने वाले रोहित कुमार से हुआ था। वहीं मृतिका के परिजनों ने बताया की शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मृतिका को प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज की रकम नहीं मिलने पर पति और ससुराल वालों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।