बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEWS4NATION की खबर का असर, हर्ष फायरिंग करने वाले दुल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NEWS4NATION की खबर का असर, हर्ष फायरिंग करने वाले दुल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SASARAM : NEWS4NATION की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर चलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी उसे जब्त कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि दुल्हे को राजपुर पुलिस ने उसके गांव भोजपुर जिले के तरारी से गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि रोहतास जिले  के राजपुर थाना इलाके के दयालगंज गांव में भोजपुर के तरारी बिहटा के सदनपुर गांव निवासी राजेश कुमार की बारात गई थी। सेना में कर्नल के पद पर करनाल में पदस्थापित दूल्हा राजा जयमाल के समय अपने कमर से पिस्टल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी होनेवाली दुल्हनिया से भी फायरिंग करवाई। 

हालांकि इस संबंध में पहले पुलिस किसी प्रकार की हर्ष फायरिंग की कोई सूचना नहीं की बात की थी। 

लेकिन जब दुल्हा-दुल्हन का फायरिंग करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और NEWS4NATION ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था तो पुलिस हरकत में आई। 

जिसके बाद पुलिस ने दुल्हे राजेश कुमार को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।  

सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News