बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रात में हुआ निकाह,सुबह दूल्हे ने तोड़ा दम, चार दिन पहले ही लड़के ने बदल ली थी अपनी पसंद

रात में हुआ निकाह,सुबह दूल्हे ने तोड़ा दम, चार दिन पहले ही  लड़के ने बदल ली थी अपनी पसंद

पटना। राजधानी पटना में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब निकाह सम्पन्न हुआ लेकिन हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों के साथ- साथ पूरे गांव में मातम छा गया। घटना पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। मृतक की पहचान इसापुर निवासी अली इमाम के पुत्र राजा के रूप में हुई है।  राजा के जिंदा होने की उम्मीद लगाए स्वजन पहले उसे अस्पताल फिर दरगाह लेकर गए, पर दोनों जगह उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

 मिली जानकारी के अनुसार इसापुर निवासी अली इमाम के पुत्र राजा की शादी थी। लड़की पक्ष के लोग नयाटोला में आकर शादी कर रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। देर रात राजा का निकाह हुआ। निकाह के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के सीने में दर्द हुआ। बराती और लड़की पक्ष के लोग बेसुध दूल्हे को लेकर नजदीक के निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताकर मृत घोषित कर दिया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हे के घर लोग दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हा का शव आने पर मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया।

अस्पताल से लेकर दरगाह तक लेकर गए

 डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद भी घर वालों को भरोसा नहीं हो रहा था। दूल्हे के घर वालों ने झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया। शव को नजदीक दरगाह पर ले जाया गया, जहां दरगाह के मुतवल्ली ने मृत बताकर दोबारा घर भेज दिया। 

चार दिन में बदल गई दुल्हन

राजा की शादी की पहले मसौढ़ी में होनी थी। दूल्हे ने निकाह के चार दिन पहलेे ही अपनी पसंद बदली थी, जिसको लेकर मामला थाने तक गया था। बताया गया कि पहले उसका निकाह मसौढ़ी की युवती से होना था, लेकिन अचानक लड़के ने अपना इरादा बदल दिया और नया टोला में शादी करने को तैयार हो गया। जब मसौढ़ी के लड़की पक्ष वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में शिकायत की थी। दो दिन पहले थाने पहुंचे और आपसी समझौते से कंप्लेन वापस ले ली थी। इसके बाद नयाटोला में शादी तय हुई।

Suggested News