बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में मेयर पद पर निर्मला साहू का कब्ज, डिप्टी मेयर पर डॉ. मोनालिसा की जीत

मुजफ्फरपुर में मेयर पद पर निर्मला साहू का कब्ज, डिप्टी मेयर पर डॉ. मोनालिसा की जीत

मुजफ्फरपुर. नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की आज काउंटिंग चल रहा है। इसमें 17 नगर निमग के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के भाग्य का फैसला हो रहा है। मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। मेयर पद पर भाजपा नेत्री निर्मला साहू ने जीत दर्ज किया है, जबकि डिप्टी मेयर पद पर डॉक्टर मोनालिसा को जीत मिली है।

वहीं दरभंगा नगर निगम से महापौर पद पर अंजुम आरा लगभग 9 हजार मतों से जीत हासिल की, जबकि उप महापौर पद पर नाजिया हसन ने  जीत हासिल की है। वहीं सिंघवारा नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर प्रेम भगत तथा उपमहापौर पद पर दीपू कुमार एवं भरवारा नगर पंचायत से सुनील कुमार महतो महापौर पद पर तथा अवधेश का उप महापौर पद पर विजयी हुए हैं।

वहीं सीतामढ़ी में मेयर पद पर रौनक जहां ने जीत दर्ज की है। मोतिहारी मेयर पद पर राजद समर्थित प्रीति गुप्ता जीत गई हैं। बेतिया में गरिमा देवी सिकारिया ने पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी की बहू सुरभि घई को हरा दिया है। वहीं गायत्री देवी ने डिप्टी मेयर के पद पर जीत दर्ज की है। सासाराम नगर निगम से काजल कुमारी मेयर बनीं हैं।

Suggested News