बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के बाद झारखण्ड में भी निशाना ग्रुप ने की नई पारी की शुरुआत, कहा लोगों की हर कसौटी पर उतरेंगे खरा

बिहार के बाद झारखण्ड में भी निशाना ग्रुप ने की नई पारी की शुरुआत, कहा लोगों की हर कसौटी पर उतरेंगे खरा

PATNA : निशाना ग्रुप ने अपना नया दफ्तर रांची में खोला है। डोरंडा के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित होटल युवराज पैलेस में इसकी शुरुआत की गयी है। कार्यालय का उद्धघाटन भूतपूर्व मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति सह राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव अभियान समिति डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता, कांके विधायक झारखंड समरी लाल और झारखंड के भाजपा महासचिव ललित ओझा मौजूद थे।

बिहार की अग्रणी रियल एस्टेट, मेडिसिन और सिक्योरिटी में काम कर रही निशाना ग्रुप का रांची में नया कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य बढ़िया रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स कर के यहाँ के लोगो को बेहतर लाभ दिलाना है। जैसे की उन्होंने पटना में किया है। पटना में उन्होंने निशाना सिटी ,निशाना श्रीवेन वाटिका जैसी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स किये है। 

इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन आशुतोष कुमार ने बताया की वो बहुत जल्द रांची में कई अच्छी प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे है। जिसका फायदा रांची वासियों और झारखण्ड वासियों को होगा। उन्होंने कहा की बिहार में जिस तरह से उन लोगो ने अच्छे काम किया। उसी तरह झारखण्ड में भी अच्छे काम करने का प्रयास करेंगे। इसलिए रांची में उन्होंने दफ्तर खोला।

Suggested News