बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनीति छोड़ना चाहते हैं नितिन गडकरी, बोले- वर्तमान में सिर्फ सत्ता के लिए हो रही सियासत, विकास के मुद्दे से भटक गए हैं नेता

राजनीति छोड़ना चाहते हैं नितिन गडकरी, बोले- वर्तमान में सिर्फ सत्ता के लिए हो रही सियासत, विकास के मुद्दे से भटक गए हैं नेता

Desk. मौजूदा राजनीति व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए हो रही है। इसमें समाज सेवा का भाव नहीं है। इस लिए सोचता हूं कि राजनीति से सन्यास ले लूं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि नितिन गडकरी राजनीति छोड़ सकते हैं।ति के किए जा सकते हैं।

दरअसल नितिन गडकरी नागपुर में सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के समय की राजनीति और आज की राजनीति में बहुत बदलाव हुआ है। बापू के समय में राजनीति देश, समाज, विकास के लिए होती थी, लेकिन अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है। 

उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि राजनीति का क्या मतलब है। राजनीति गांधी के युग से ही सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है। उस समय राजनीति का इस्तेमाल देश के विकास के लिए होता था। आज की राजनीति के स्तर को देखें तो चिंता होती है। आज की राजनीति पूरी तरह से सत्ता केंद्रित है। मेरा मानना है कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है। 

उन्होने कहा कि नेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने दिवंगत समाजवादी राजनेता जॉर्ज फर्नांडीस की सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए उनकी प्रशंसा भी की। गडकरी ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा क्योंकि उन्होंने कभी भी सत्ता की भूख की परवाह नहीं की।

Suggested News