बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 15 एजेंडों पर लगी मुहर,

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 15 एजेंडों पर लगी मुहर,

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।कैबिनेट की बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगी है।बेली रोड़ का नाम नेहरू पथ करने पर बिहार कैबिनेट ने मुहर लगाई है। अब मिशन मोड़ में चलेगा हरियाली अभियान..ग्रामीण विकास विभाग को बनाया गया नोडल विभाग।बिहार सरकार का कैलेंड़र 2020 को भी बिहार कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।पटना का बेली रोड का नाम बदला, नेहरु पथ से जाना जाएगा बेली रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग से बदलकर किया गया नेहरू पथ। आम लोगों को बोलने में सहजता को लेकर छोटा हुआ नाम।

बेहतर पुलिसिंग के लिए 43 SDPO का पद सृजित किया गया है।बिहार कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। भवन निर्माण में 44 सहायक अभियंता को सेवा विस्तार दिया गया है।

बिहार चौकीदार संवर्ग संशोधन नियमावली-2019 गठित किए जाने की स्वीकृति मिली है। बिहार के 24 जिला मुख्य़ालय में एक एरब 23 करोड़ 54 लाख की लागत से   जिला पंचायत संसाधन केंद्र के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग संशोधन नियमावली 2019 के गठन एवं तत्संबंधी नियमावली –प्रारूप की स्वीकृति दी गई है. विशेष निगरानी इकाई में सीबीआई से सेवानिवृत अनुबंध पर नियुक्त अरूण कुमार शर्मा ,पुलिस अधीक्षक की सेवा को 10.5.2021 तक विस्तारित करने की स्वीकृति मिली है।

Suggested News