बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: नीतीश मंत्रिपरिषद् की बैठक कल, कई अहम मुद्दों पर लिया जा सकता है फैसला

 BREAKING: नीतीश मंत्रिपरिषद् की बैठक कल, कई अहम मुद्दों पर लिया जा सकता है फैसला

PATNA: राजधानी पटना में कल यानी 6 फरवरी को मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी। जिसकी जानकारी सूचना और जन-संपर्क विभाग ने दिया है। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगा। मंत्री पद के बंटवारे के बाद पहली बार मंत्रिपरिषद् की बैठक हो रही है। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। बजट सत्र पर भी मीटिंग में विचार हो सकता है। साथ ही इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी किया। इसमें भाजपा कोटे वाले मंत्रियों के पास 23 विभाग जबकि जदयू कोटे के मंत्रियों के खाते में 19 विभाग आए हैं। वहीं हम के संतोष सुमन को 2 और निर्दलीय सुमित कुमार को 1 विभाग का जिम्मा दिया गया है। अब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के दिल्ली दौरे के पीछे राज्य मत्रिमंडल के विस्तार के पेंच को सुलझाना भी माना जा रहा है।

बिहार की सियासत में बड़ी उलटफेर हुई है। सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया है। वहीं राज्य में नई सरकार की गठन होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है। दूसरी ओर बीजेपी कोटे के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली दौरें पर हैं। जहां दोनों बीजेपी के आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी यह मुलाकात अहम माना जा रहा है।   

Suggested News