बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपने वोट बैंक को बचाने के लिए दंगाइयों को छोड़ हिंदूओं को फंसा रही है नीतीश सरकार : गिरिराज सिंह

बिहार में अपने वोट बैंक को बचाने के लिए दंगाइयों को छोड़ हिंदूओं को फंसा रही है नीतीश सरकार : गिरिराज सिंह

BEGUSARAI : बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो बख्तियार खिलजी के नाम पर बना बख्तियारपुर का नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा। गुलामी की सारी निशानदेही को बदल दिया जाएगा। ये बातें अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर आए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कही। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

पार्टी और टोपी पहनने में मस्त हैं मुख्यमंत्री

आगे उन्होंने कहा कोई भी भारतवासी मुगल के वंशज नहीं है मुसलमान भी हमारे ही वंशज हैं। वह पांच दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए हैं। बोले कि  मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी और टोपी पहनने में मस्त हैं। उन्हें लगता है मुसलमान को खुश करके ही पीएम बन सकते हैं।  उन्हें मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कौन रोक सकता है। लेकिन 2024 में भारत के लोगों ने बिहार के लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है।  प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है।

हिन्दूओं को फंसा रही है सरकार

गिरिराज सिंह ने कहा नीतीश कुमार असली दंगाइयों को बचाने का काम कर रहे हैं। अपनी वोट की राजनीति के लिए निर्दोष हिंदूओंं को फंसाने का काम कर रहे हैं। बिहार जल रहा है और सरकार दंगाइयों को बचाने में जुटी है।  निर्दोष हिन्दुओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रहे हैं। जैसे रोम जल रहा था नीरो बंसी बजा रहा था वैसे ही बिहार के मुखिया की हालत हो गई है। राज्य के  मुख्यमंत्री कमजोर हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि निर्दोष हिंदुओं पर से केस वापस लिया जाए।


Suggested News