नीतीश जी...आप गलत लोगों की संगत में न रहें, जन्मदिन पर हमारी यही सलाह है, विधानसभा में मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर मिली बधाई

नीतीश जी...आप गलत लोगों की संगत में न रहें, जन्मदिन पर हमारी

PATNA:  बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई. प्रश्नकाल जैसे ही शुरू हुआ स्पीकर नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं राजद की तरफ से भी सीएम नीतीश को जन्मदिन पर बधाई दी गई. राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने उन्हें सलाह भी दिया और कहा कि आप गलत लोगों की संगत में न रहें. 

प्रश्नकाल के दौरान दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सवाल उठाया. कहा कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में डीएमसीएच में मदर केयर यूनिट के उद्घाटन का बोर्ड लगा दिया. लेकिन उसकी अभी तक शुरूआत ही नहीं हुई है. आखिर इतनी जल्दीबाजी क्यों दिखाई गई. भाजपा विधायक ने सदन में पूछा कि डीएमसीएच में सर्जिकल वार्ड से 1500 फीट से अधिक दूरी पर सर्जरी होती है. डीएमसीएच का सर्जिकल वार्ड और मदर केयर वार्ड कब से शुरू हो जाएगा. यह पूछना चाहता हूं. इस पर स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डीएमसीएच में समुचित व्यवस्था शुरू हो जाए, इसके लिए एक वरीय पदाधिकारी को वहां भिजवाकर दिखवा लेता हूं,ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके.