बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश के साथ जाएंगे चिराग के एकमात्र विधायक, सीएम से किया मुलाकात, जल्द थामेंगे जदयू का दामन

नीतीश के साथ जाएंगे चिराग के एकमात्र विधायक, सीएम से किया मुलाकात, जल्द थामेंगे जदयू का दामन

पटना। पिछले दिनों लोजपा के एक मात्र विधायक राजकुमार सिंह बिहार की राजनीतिक सुर्खियों में हैं। लोजपा विधायक दिनों लोजपा के एक मात्र विधायक रामकुमार सिंह जदयू नेता अशोक चौधरी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे। आज उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी हुई है ।उसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गया था कि लोजपा के मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह जल्द जदयू का दामन थामेंगे। हालांकि लोजपा विधायक ने इन तमाम कयासों को खारिज कर दिया है । इन सभी पहलुओं पर लोजपा विधायक राजकुमार सिंह से खास बातचीत की है।

मंत्री पद पर हो सकते हैं राजी

बिहार विधानसभा में लोजपा के एकमात्र विधायक ने न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में कहा कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात पूरी तरह से व्यक्तिगत था, जो क्षेत्र के विकास से जुड़ा है। जो भी सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उन्होंने इशारों में यह जरुर साफ कर दिया है कि अगर उन्हें मंत्री बनाया जाता है, तो शायद ऐसा संभव हो सकता है। उन्होंने कहा है कि  मंत्री पद किसी को बुरा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि चाहे जो लोग जो कहें हम अब भी एनडीए का हिस्सा हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अभी लोजपा से अलग नहीं होने जा रहा हैं।

बसपा विधायक के साथ जो हुआ वह नहीं जानता

हाल में ही बसपा के एकमात्र विधायक के जदयू में शामिल होने को लेकर लोजपा विधायक ने कहा कि उनके साथ क्या हुआ मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। मेरी जदयू नेताओं से मुलाकात पूरी तरह से व्यक्तिगत है। इसका कोई सियासी मायने नहीं है।

बता दें विधानसभा चुनाव में राजकुमार सिंह लोजपा से इकलौते विधायक चुने गए हैं, वहीं लोजपा में अब धीरे-धीरे विरोध के स्वर भी नजर आने लगे हैं। कुछ दिन पहले ही लोजपा के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब एकमात्र विधायक के भी जदयू में शामिल होने की संभावना के बाद बिहार में लोजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होने की संभावना बढ़ गई है।



Suggested News