बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश मना रहा है गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन, नीतीश ने दी बधाई, कहा- आप हमेशा दिर्घायु रहें

देश मना रहा है गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन, नीतीश ने दी बधाई, कहा- आप हमेशा दिर्घायु रहें

पटना... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दिर्घायु की कामना की है। इस मौके पर उन्हें देश भर से बधाई देने का तांता लगा हुआ है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मजबूती में उनका योगदान भी स्मरणीय है। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे। अमित शाह को बिहार की राजनीति के लिए भी अहम माना जाता है और लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार एनडीए में उनके टिकट बंटवारे में अहम रोल था।


अमित शाह अभी तक बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में नहीं दिखे हैं लेकिन ऐसी संभावना है कि जल्द ही वो चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगे। अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता की वजह से उन्हें चाणक्य के नाम से भी संबोधित किया जाता है। उनका जन्म 22 अक्तूबर, 1964 को मुंबई में हुआ था। गृहमंत्री के खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 


Suggested News