बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को कहा - गिराकर दिखाएं मेरी सरकार...

नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को कहा - गिराकर दिखाएं मेरी सरकार...

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सुशील कुमार मोदी लगातार नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर हमलावर हैं। तीन दिन पहले उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार कुछ ही महीने में गिल जाएगी, राजद उन्हें दरकिनार कर देगी और तेजस्वी यादव सीएम बन जाएंगे। अब सुशील कुमार मोदी के इन बयानों पर खुद नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुशील जी अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।

गोपालगंज गए नीतीश कुमार से यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने 2020 में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से उन्हें कितनी तकलीफ हुई थी। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटा था। उस समय राजग में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थी।

बता दें नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार बनाने के बाद भाजपा की तरफ से लगातार उनके मंत्रियों के दागी होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब तक लगभग आधा दर्जन मंत्रियों पर भाजपा ने आरोप लगाकर उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर दी है। वहीं सुशील मोदी कई मौकों पर यह कह चूके हैं कि नीतीश कुमार की पार्टी की विलय या तो राजद में हो जाएगा या राजद उन्हें सत्ता से हटा देगी।



Suggested News