नीतीश का सबसे बड़ा दुश्मन 24 घंटे उनके साथ! विधान परिषद में हुई घटना ने सब कुछ साफ कर दिया...

नीतीश का सबसे बड़ा दुश्मन 24 घंटे उनके साथ! विधान परिषद में

पटना: बिहार में सियासत की पिच पर इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की जमकर क्लास लगा दी.  ऐसे समय में जब विपक्ष में राजद हैं, और  नीतीश कुमार को चारों ओर से घेरने की तैयारी कर रही हो तो  इन आक्रामक तेवरों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. सीएम नीतीश बड़े ही सधे हुए राजनेता है. नीतीश अगर सुनिल सिंह पर  भड़के तो जरूर कोई ठोस वजह होगी.

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह के नेतृत्व में हुई 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे पर भड़क गए. हालंकि यह कोई पहली बार नहीं हुआ. इनके गुस्से के शिकार जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव भी हो चुके हैं.

सीएम नीतीश कुमार विधान परिषद में सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे.साल 2005 के पहले के शासन काल के बारे में जैसे हीं सीएम ने बताना शुरु किया विपक्ष की तरफ से राजद एमएलसी सुनील सिंह के नेतृत्व में नीतीश कुमार मुर्दबाद के नारे लगने लगे.  नीतीश कुमार बार-बार गूंज रहे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे पर भड़क गए.जब नारेबाजी नहीं थमी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरजते हुए कहा कि  कहा कि, रे...तुम हाय..हाय कर रहा रहा है, तुमको जबाव देना शुरू करेंगे तो बर्बाद हो जाओगे. कहो- नीतीश कुमार मुर्दाबाद, हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए तो कहो मुर्दाबाद, तुम लोग चाहते थे कि सब मर जाएं और हम सबको बचाने के लिए काम करे तो बोलों मुर्दाबाद. सीएम नीतीश ने विपक्ष को हड़काते हुए कहा कि, सब पर कार्रवाई होगा। बहुत जल्दी सब पर एक्शन होगा.

जनता परिवार से निकली पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ शह-मात का खेल खेलती रही हैं और यही इनकी सबसे बड़ी खामी रही है. लेकिन ताजा परिस्थितियों में ऐसा नहीं लग रहा. लालू परिवार के सबसे करीबी सुनील सिंह को सीएम नीतीश ने जमकर हड़काया, इसी बहाने उन्होंने विपक्ष को भी साधने का काम किया.

वैसे भी नीतीश कुमार और राबड़ी के मुंहबोले भाई और विधान पार्षद सुनील सिंह का रिश्ता छत्तीस का हीं रहा है. जब महागठबंधन की सरकार थी तब भी सुनील सिंह नीतीश पर बिना नाम लिए निशाना साधते रहे हैं.