बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं बनी पुलिया, लोगों ने खुद बनाया चचरी पुल

BIHAR NEWS : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं बनी पुलिया, लोगों ने खुद बनाया चचरी पुल

KISHANGANJ : नदी के गोद में रहनेवाले लोगों का इलाका, बाढ़ ग्रस्त इलाका या कहे की देश के पिछड़े इलाकों में से एक। हम बात कर रहे हैं किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड की। जहाँ आए दिन बाढ़ तबाही मचाती है। नदियाँ इस तरह कहर ढाती है कि लोग घरों को छोड़ कर विस्थापित होने को मजबूर हो जाते है। लोगों की आवाजाही तक बाधित हो जाती है। 

यहां के लोगों को सरकार की क्या मदद मिलती है वह तस्वीरें खुद बता देती है। इस क्षेत्र में पुल पुलिया का घोर अभाव है। यहाँ दैनिक कार्य के लिए भी आवाजाही के लिए नदी पार करके या फिर नाव के सहारे जाना पड़ता है। यहां लोग चचरी पुल बनाकर ही विकास समझ लेते है और किसी तरह अपने दैनिक कार्यों में लग जाते है। 

तस्वीरें हवा कोल पँचायत का है जहाँ नदी का पानी कम होने से नाव नहीं चलती है। लोगों का आवाजाही बाधित है। सरकार से मिलनेवाली सुविधा का इन्तजार कर थक चुके लोगों ने अब लोगों ने खुद चचरी पुल का निर्माण किया है। ग्रामीण लोगों से कह रहे है कि इधर से आना जाना कर सकते है।

किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट 

Suggested News