बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएए कानून कोई हटा नहीं सकता, कांग्रेस व उनके साथियों ने देश को हमेशा दंगों में झोंका, श्रीकृष्ण का विरोध करने वालों के साथ बैठते हैं सपा और राजद मुखिया : मोदी

सीएए कानून कोई हटा नहीं सकता, कांग्रेस व उनके साथियों ने देश को हमेशा दंगों में झोंका, श्रीकृष्ण का विरोध करने वालों के साथ बैठते हैं सपा और राजद मुखिया : मोदी

AZAMGARH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी जनसभा को लेकर चार जगह कार्यक्रम को लेकर जहां पहले आजमगढ़ में पहुंचें, जिले के लालगंज लोकसभा अंतर्गत निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जौनपुर के लिए रवाना हो गये। वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन के पहले जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी सभास्थल पर संबोधित किया। लोकसभा आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व लालगंज सुरक्षित सीट के प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष के साथ क्षेत्र की कई लोकसभा को साधा।

प्रधानमंत्री संबोधन के दौरान कहा कि दो दिन पहले मैं वाराणसी में था। काशीवासियों में जिस तरह का उत्साह दिखा। सवाल काशी का नहीं है। हिन्दुस्तान के कोने में कन्या कुमारी से कश्मीर तक इसी तरह का उत्साह है। दुनिया के अखबारों में लोकतंत्र के उत्सव की चर्चा है। भारत की पहचान, भारत की महत्वाकाक्षाएं, दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण है। एक ही स्वर व संकल्प सुनाई दे रहा है, फिर एक बार...मोदी सरकार। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। 

मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया। यह सभी भाई बहन, हिंदु, सिख, इसाई यह लोग लंबे समय से भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। ईंडी गठबंधन महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियों पर चढ़ जाते थे। 

70 सालों में हजारों परिवार प्रताड़ना झेलकर अपनी धर्म, संस्कृति, परंपरा बचाने के लिए मुसीबत के मारे भारत माता की कोख में शरण लिए। कांग्रेस ने इनकी सुधि नहीं ली। इसमें सबसे अधिक दलित, पिछड़े वर्ग के लोग हैं। वहां जुल्म हुआ लेकिन यहां भी कांग्रेस ने भी जुल्म किया। गठबंधन ने सीएए के नाम पर ऐसा कहा कि जिस दिन मोदी जाएगा, सीएए भी जाएंगा। यह मोदी की गारंटी है किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं कि सीएए हटा दें।

सात दशक सांप्रदायिकता में कांग्रेस ने झोंका

संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को सात दशक सांप्रदायिकता में झोंके रखा। मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। आप सीएए नहीं मिटा पाओंगे। आने वाले कुछ महिनों में पश्चिम बंगाल व दिल्ली तक जो शरणार्थी रह रहे हैं, अब वह सम्मान के साथ रहेंगे। मोदी की एक गारंटी कश्मीर में भी दिख रही हैं। पहले कश्मीर हर चुनाव में  मुद्दा होता था। सभी दल मुद्दे को उठाते थे। अब विरोधियों के मुंह में ताला लग गया है। 

चौथे चरण में श्रीनगर में रिकार्ड मतदान चालीस साल बाद हुआ। वहां के लोग गर्व कर रहे थे कि भारत की सरकार बना रहे हैं। अब कोई 370 वापस कर राजनीति नहीं कर पाएगा। पहले आजमगढ़ की सैनिकों के माता-पिता चिंता में रहते थे कि कब बुरी खबर आ जाए। मोदी ने कश्मीर में सुरक्षा की गारंटी दी हैं। 370 की दीवार गिराई। मतदान में आतंकी धमकी देते थे। कई सालों का इस बार रिकार्ड टूटा है। यह काम वही कर सकता है जिसके अंदर राष्ट्र प्रथम की भावना हो।

सपा के शहजादे ने आजमगढ़ को किया बदनाम

आजमगढ़ की पहचान ही बदल ही दी गई थी। बदनाम करके छोड़ा गया था। देश में धमका होने पर आजमगढ़ पर ही ध्यान जाता था। सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में दंगाइयों का सम्मान करते थे। उन्हें राजनीति का कवर दिया जाता था। इसके चलते देश भर में आतंक बढ़ा। दल दो है लेकिन दुकान एक है। झूठ, भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। पिछड़े, दलित का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यक वोट बैंक को देना चाहते हैं। 

देश के बजट को बांटना चाहते हैं। अल्पसंख्यक के नाम पर 15 प्रतिशत बजट आवंटित करना चाहते हैं। संविधान की रक्षा के लिए हमें चौकन्ना रहना होगा। देश को एकता की जरूरत हैं। वो हिंदु-मुसलमान करते रहे। हम सभी अब एक होकर चले। सपा के नेता राम मंदिर पर सवाल खड़ा करते हैं। मोदी लोगों का जीवन बेहतर बनने के लिए दिन रात एक कर रहा है। मुफ्त राशन, सिलेंडर आदि देकर जीवन बेहतर किया। मोदी है तो आपके जीवन की हर परेशानी दूर  है। सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ हो रहा है।

70 साल से बुजुर्गों का मुफ्त इलाज

बुजुर्गों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं, अब आपका बेटा मोदी है। 70 साल के ऊपर के लोगों का इलाज बेटा कराएगा, अब कोई भी बीमारी का इलाज मुफ्त होगा। बिजली बिल जीरो, इतना ही नहीं इस्तेमाल करने वाला हीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना में 75 हजार रुपये मोदी देगा, उसमें से आप घर पर सोलर पैनल लगाएंगे। सोलर की बिजली परिवार में खर्च करेंगे, अधिक होने पर योगी सरकार खरीद लेगी। यह काम मोदी कर रहा हैं। भाजपा सरकार में यूपी का तेज विकास हो रहा है। 

आजमगढ़ में मंदूरी एयरपोर्ट, यूनविर्सिटी, किसान कल्याण के कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र का विकास हो जाने से विरोधियों को चिंता है कि उनकी दुकान कैसे चलेगी। बाजार शाम सात बजे बंद हो जाते थे। भाजपा सरकार में यूपी इन सारे संकट से बाहर निकल आया है। 

श्रीकृष्ण के विरोधियों संग बैठे हैं यदुवंशी राजद और सपा के लोग

योगी जी ने दंगाइयों, माफियाओं, अपहरण करने वालों के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। आजमगढ़ मुबारकपुर का साड़ी उद्योग, निजामाबाद का ब्लैक पाटरी को बाजार मिला है। मैं द्वारका गया था, उस पर भी सवाल खड़ा किया गया। जबकि आज ईंडी गठबधंन में शामिल राजद व सपा के मुखिया लोग भगवान कृष्ण का विरोध करने वालों के साथ बैठे हैं, ये कैसे यदुवंशी हैं। यदुवंशी का क्या महत्व है कौन जानता है, मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री मोहन यादव हैं।

Suggested News