बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक वीएस नायपॉल, 2001 में साहित्य के लिए मिला था नोबल अवार्ड

नहीं रहे भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक वीएस नायपॉल, 2001 में साहित्य के लिए मिला था नोबल अवार्ड

NEWS4NATION DESK : भारतीय मूल के नोबल पुरस्कार विजेता लेखक वीएस नायपॉल का आज सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय नायपॉल ने लंदन स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वीएस नायपॉल को वर्ष 2001 में साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार मिला था।  

ट्रिनडाड में नायपॉल का हुआ था जन्म

नायपॉल के पूर्वज ट्रिनिडाड गए थे और बाद में वहीं बस गये। 17 अगस्त 1932 को ट्रिनिडाड के चगवानस में नायपॉल का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम विद्याधर सूरज प्रसाद नायपॉल था। त्रिनिडाड में जन्में और पले-बढ़े नायपॉल ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्याल से पढ़ाई की थी। लेखन की दुनिया में उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल है। ए बेंड इन द रिवर और अ हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास उनकी चर्चित कृतियां हैं।

नोबल के आलावा और कई पुरस्कार से नवाजा गया

साहित्‍य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्‍हें अब तक कई पुरस्‍कर मिल चुके हैं। नोबल और बुकर के अलावा वर्ष 2008 में द टाइम्‍स ने 50 महान ब्रिटिश लेखकों की सूची में नायपॉल को 7वां स्‍थान दिया था।  खास बात तो यह थी कि इस लिस्‍ट में 1945 से बाद की कृतियों को जगहों दी जानी थी।  नायपॉल की कुछ उल्‍लेखनीय कृतियां हैं जिनमें  इन ए फ्री स्‍टेट (1971), ए वे इन द वर्ल्‍ड (1994), हाफ ए लाइफ (2001), मैजिक सीड्स (2004) शामिल है। 

Suggested News