बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का नोटिस, 18 विधायकों के निलंबन से नाराज भाजपा ने खोला मोर्चा

 विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का नोटिस, 18 विधायकों के निलंबन से नाराज भाजपा ने खोला मोर्चा

रांची. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 18 विधायकों के निलंबन से नाराज मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को उनके पद से हटाने का नोटिस दिया है। झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 158(1) के तहत वर्तमान अध्यक्ष को उनके पद से हटाने का नोटिस भाजपा विधायकों ने दिया है‌। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को पद से हटाने को लेकर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव को नोटिस भेजा है। 

भाजपा ने कहा है कि विधानसभाध्यक्ष ने अपने पद का निष्पक्ष रूप से उपयोग नहीं किया और मुख्यमंत्री के हित की रक्षा करते हुए झामुमो के विधायक सुदिव्य कुमार द्वारा लाए गए निलंबन प्रस्ताव पर भाजपा विधायकों को निलंबित किया।

भाजपा विधायकों का आरोप है कि बुधवार को सदन शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने युवाओं और संविदा कर्मियों के विषय पर चर्चा करवाने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब दिलवाने का आग्रह किया था। बावजूद इसके, बिना मुख्यमंत्री का जवाब सुने, विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

Suggested News