बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, लूट, डकैती और बलात्कार के मामलों में पुलिस को थी तलाश

कैमूर में कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, लूट, डकैती और बलात्कार के मामलों में पुलिस को थी तलाश

KAIMUR : जिले में कई कांडों को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को मोहनिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मझाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव निवासी नथुनी पासी का 40 वर्षीय पुत्र गोपाल पासी बताया जाता है।

जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ मोहम्मद फैज अहमद खान ने बताया कि यह एक कुख्यात अपराधी है। जिसपर डकैती और लूट कांड एवं बलात्कार के मामले मोहनिया थाना में दर्ज है। 

वह घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। आज गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस ने इसे इसके गांव मझाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है और कार्यवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस इसके और भी अपराधिक मामले का जांच कर रही है कि कैमूर के अलावा इसका और कहीं तो कोई कांड दर्ज नहीं है।  फिलहाल अभी तक कैमूर में इसके दो ही कांड दर्ज है जिसमे डकैती और बालात्कार है। फिलहाल पुलिस अपने ओर से कार्रर्वाई करते हुए इसका मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 


Suggested News