बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात दुर्गेश उर्फ डीके को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश

कुख्यात दुर्गेश उर्फ डीके को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश

KAIMUR : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात दुर्गेश उर्फ डीके को यूपी के नंदगांव से गिरफ्तार किया है। जिले के तकरीबन सभी थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में पुलिस को इसकी तलाश  थी।  

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दुर्गेश कुमार उर्फ डीके चेलवा गिरोह का सदस्य है। चेलवा गिरोह जिले में एनएच पर लूट की घटना को वारदात देता था। गिरोह के कई सदस्यों को 2019 में जेल भेज दिया गया था। लेकिन मुख्य सरगना दुर्गेश कुमार उर्फ डी के एक साल से फरार चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डीके यूपी के नंदगांव में छुपकर रह रहा है। उक्त सूचना के आधार पर वहां छापेमारी की गई और इसे गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि दुर्गेश पर यूपी और कैमूर में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। कुछ में इसने बेल करा लिए हैं और एक दर्जन से अधिक नए मामले में एक साल से फरार चल रहा था।

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News