बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इतिहास के पन्नों में 1 नवम्बर : भारत के 7 राज्य इस दिन मनाते हैं स्थापना दिवस, सिख दंगों से दहल उठे देश के कई हिस्से

इतिहास के पन्नों में 1 नवम्बर : भारत के 7 राज्य इस दिन मनाते हैं स्थापना दिवस, सिख दंगों से दहल उठे देश के कई हिस्से

N4N DESK : आज एक नवम्बर है। इस दिन का भारत के इतिहास में काफी महत्व है। सबसे महत्वपूर्ण यह है की आज के दिन देश के सात राज्य अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। आज ही के दिन 2000 ईस्वी में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। जबकि 1973 में 1 नवंबर को ही मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया था। 1966 में आज ही के दिन चंडीगढ़ की स्थापना हुई थी। 1966 में 1 नवंबर को ही हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। 

1956 में आज ही के दिन हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया था। जिसके बाद आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी।1956 में आज ही के दिन केरल राज्य की स्थापना हुई थी।1956 में आज ही के दिन राजधानी दिल्ली को केंद्र शासित राज्य बना था। 1956 में 1 नवंबर को ही भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। 

वहीँ एक नवम्बर की बात करें तो आज के दिन ही 1950 में भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था।जबकि 1973 में आज के दिन ही विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म हुआ था। ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं और उसके बाद बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। 

वहीँ 1964 में आज ही के दिन भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्म हुआ था। हालाँकि आज का दिन भारतीय इतिहास के काले पन्नों में भी दर्ज है। एक दिन पहले देश की प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद भारत के अलग अलग हिस्सों में दंगे हो गए थे। ये दंगे देश के सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए, जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा। 

Suggested News