बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब दक्षिण बिहार पर नजर : इन जिलों में बड़ी सभा करने जा रहे हैं अमित शाह, महागठबंधन की बढ़ा दी टेंशन

अब दक्षिण बिहार पर नजर : इन जिलों में बड़ी सभा करने जा रहे हैं अमित शाह, महागठबंधन की बढ़ा दी टेंशन

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिशन बिहार को लेकर अपनी पूरी जोर लगा दी है। पहले पार्टी ने बिहार में 45 में 32 जिलाध्यक्ष बदले। अब अमित शाह सीमांचल और उत्तरी बिहार के बाद दक्षिण बिहार में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। भाजपा के चाणक्य कहे जानेवाले अमित शाह आगामी 2 अप्रैल को रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में सभा करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह नवादा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले 6 महीने में ये उनका चौथा बिहार दौरा होगा। जिस तरह से शाह बिहार का दौरा कर रहे हैं, उससे महागठबंधन की टेंशन बढ़ गई है।

सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाहा समाज को साधने  की तैयारी

अमित शाह के 2 अप्रैल के दौरे को जातिगत नजरिए से भी देखा जा रहा है। 2 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती है। माना जाता है कि कुशवाहा समाज से आते थे। अमित शाह की कोशिश है कि बिहार में भाजपा से दूर हो रही कुशवाहा समाज को पार्टी से जोड़ा जाए। बताया जा रहा है कि सासाराम दौरे के दौरान अमित शाह कुछ माह पहले कब्जे से मुक्त कराए गए सम्राट अशोक के शिलालेख को भी देखने जा सकते हैं। यह शिलालेख बिहार में इकलौता है।

सीमांचल से की शुरुआत

 बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह 23 और 24 सितंबर 2022 को सीमांचल के दौरे पर पहुंचे। यहां से उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया। अमित शाह ने अपनी रैली के माध्यम से सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार साधने की कोशिश की। ये चारों इलाके मुस्लिम बाहुल हैं। इस इलाके में अमित शाह ने 2 दिन रह कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लिया। इस पूरे इलाके में किस तरह से भाजपा को स्थापित किया जाए। इसका मूल मंत्र दिया।

जेपी के जन्मस्थली पहुंच गए अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर 2022 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव पहुंचे। अमित शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के मिशन बिहार को धार दी। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा था।

बिहार में एनडीए की सरकार गिरने के बाद अमित शाह का यह दूसरा दौरा था। इसके पहले वे सीमांचल इलाके में आए थे। उस दौरान भी उन्‍होंने वर्तमान महागठबंधन सरकार को निशाने पर लिया। इसके साथ ही भाजपा की सत्ता में वापसी को लेकर मिशन बिहार का आगाज किया था।

25 फरवरी को की थी रैली

25 फरवरी 2023 को अमित शाह बिहार दौरे पर आए। पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा की। इसके बाद पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती सह किसान समागम में भाग लिया। वाल्मीकि नगर की जनसभा में उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को साधा। इस दौरान उन्होंने जमकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। अमित शाह ने वाल्मीकि नगर और पटना की दोनों सभाओं में यह साफ कर दिया कि अब एनडीए में नीतीश कुमार की एंट्री बंद हो गई है।

अब नीतीश कुमार को किसी हाल में एनडीए का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। इस दौरे में एक तरफ उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

 

Suggested News