बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेपी गंगा पथ पर अब टोल टैक्स देने को हो जाएं तैयार, जल्द दीदारगंज तक दौड़ने लगेंगी गाड़ियां...

जेपी गंगा पथ पर अब टोल टैक्स देने को हो जाएं तैयार, जल्द दीदारगंज तक दौड़ने लगेंगी गाड़ियां...

PATNA: पटनावासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार दीदारगंज तक जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। बताया जा रहा कि जेपी गंगा पथ का गायघाट से दीदारगंज के बीच 8.4 किमी हिस्सा जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किमी सड़क चालू हो जाएगी। 

12.1 किमी सड़क है चालू

वर्तमान समय में 12.1 किमी सड़क चालू है। जिसे कारण पटना से पटना सिटी के बीच हर दिन लाखों लोग जाममुक्त सफर कर रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि जून तक कंगन घाट, पटना घाट, दीदारगंज कनेक्टिविटी चालू होने के बाद दीघा से दीदारगंज तक का सफर 20 से 25 मिनट में पूरा होगा। वहीं पूरी रोड बनते ही राज्य सरकार द्वारा इसपर टोल टैक्स वसूला जाएगा।   

वसूला जाएगा टोल टैक्स

जानकारी के अनुसार एलसीटी  घाट और गांधी मैदान के बीच एक टोल बनाया गया है। वहीं दूसरा टोल दीदारगंज में बनेगा। इसकी जानकारी बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों ने दी है। इन दोनों टोल से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क लिया जाएगा। राशि अभी तय नहीं हुई है। बताया जा रहा कि गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान के बीच तीन जगहों पर लोगों के सड़क पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज बनेंगे। इसके अलावा फूड प्लाजा सहित अन्य सुविधाएं बहाल होंगी। 

2017 में ही पूरा होना था परियोजना

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) से 2441 करोड़ का लोन लिया है। इस लोन को चुकाने के लिए लोगों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। इस परियोजना पर 3831 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इस रोड के शिलान्यास के समय वर्ष 2013 में 3160 करोड़ की राशि खर्च करने की योजना थी। परियोजना को 2017 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन समय पर पूरा नहीं होनें और स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण खर्च 671 करोड़ बढ़ गया है।

Suggested News