अब सीतामढ़ी में भी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत, सरेआम दो लोगों को मारी गोली

सीतामढ़ी. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम दो लोगों को गोली मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पतला में भर्ती किया गया है। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। घटना जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे और उसने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गये है।
वहीं भाग रहे दोनों बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर पिटाई की है। इसकी सूचना पर पहुंची सहियार थाना पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से बदमाशों को मुक्त कराकर हिरासत में ले इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गोली से जख्मियों हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस द्वारा बदमाशों को मुक्त कराने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।
हालांकि पुलिस दोनों जख्मियों को मुक्त कराने में सफल रही। इधर घटना की सूचना पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशितों द्वारा स्थानीय चौक पर टायर जला आगजनी कर विरोध किया गया।
इधर घटना की पुष्टि करते हुए एसपी हरकीशोर राय ने बताया की सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा पासवान टोला के समीप कहा सुनी को लेकर बदमाशों द्वारा उमेश ठाकुर को गोली मार दी गई। वहीं भागने के दौरान बदमाशो ने धर्मेंद्र पासवान को भी गोली मार दी। दोनों को पुलिस हिरासत में इलाज करवाया जा रहा है। हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है। दोनों घायलों का इलाज सीतामढ़ी में निजी अस्पताल में चल रहा है।