बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्य सरकार खुद चलायेगी शेल्टर होम, 12 जिलों में सीएम बृहत आश्रय गृह का होगा निर्माण

राज्य सरकार खुद चलायेगी शेल्टर होम, 12 जिलों में सीएम बृहत आश्रय गृह का होगा निर्माण

PATNA  :प्रदेश के बालिका गृहों को सरकार खुद चलायेगी। मुख्यमंत्री बृहत आश्रय योजना के नाम से करीब पांच एकड़ जमीन पर कॉलोनी के तौर पर इसे विकसित किया जायेगा। 72 चाइल्ड केयर संस्था की जगह मुख्यमंत्री बृहत आश्रय गृह का निर्माण होगा।

समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर अमल शुरू हो जायेगा। 

पहले चरण में 12 जिलों में इसे संचालित किया जायेगा। करीब पांच एकड़ जमीन पर कॉलोनी के तौर पर इसे विकसित किया जायेगा। 72 चाइल्ड केयर संस्था की जगह अब 12 जिलों में मुख्यमंत्री बृहत आश्रय गृह का निर्माण होगा।इसके लिए वैशाली, गोपालगंज और बक्सर में जमीन चिह्नित कर ली गयी है। बाकी जिलों में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया जुलाई तक पूरा कर ली जायेगी। 

12 जिलों में बनने वाले आश्रय गृह में बुजुर्ग, लड़के और लड़कियों को रखा जायेगा. इसका निर्माण सोसाइटी की तरह होगा

आश्रय में रहने वाले बुजुर्ग, बालिग लड़के व लड़कियों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। परिसर में रोजगार से जुड़ी मशीनें लगायी जायेंगी, ताकि उनके हाथों से बनाये हुए सामानों को अन्य जगहों पर भेजा जा सके।  

बता दें कि मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में हुई अनियमितता के बाद सरकार ने सभी शेल्टर होम को खुद चलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही विभाग को पहल करने को कहा गया था।

Suggested News