बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज बारिश व ओलावृष्टि से तिलहन-दलहन की फसल बर्बाद, किसान मोर्चा ने खेतों में जाकर लिया नुकसान का जायजा

तेज बारिश व ओलावृष्टि से तिलहन-दलहन की फसल बर्बाद, किसान मोर्चा ने खेतों में जाकर लिया नुकसान का जायजा

पटना. हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फतुहा और जल्ला क्षेत्र में दलहन-तिलहन की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गयी है। यह कोरोना काल में अन्नदाता पर दोहरी मार है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने फतुहा-जल्ला क्षेत्र के खेतों का हाल जानने के बाद पीड़ित किसानों से बात कर उनकी पीड़ा से सरकार के कृषि मंत्री को अवगत कराने और क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। संजीव यादव के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारिओं ने पटना सिटी अनुमंडल की विभिन्न पंचायतों का भम्रण किया।

बाद में संजीव कुमार ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फतुहा के 15 पंचायतों में तिलहन-दलहन और रबी की फसल बर्बाद हुई है। सरसों, राई, तीसी के पौधों में लगे फूल और उनके दाने काले पड़ गए है. यहां तक कि पौधे उखड़ गये।

आज के कार्यक्रम में जल्ला मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सीताराम मेहता, मंडल अध्यक्ष शंकर मेहता, भाजपानेता अवधेश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार यादव , प्रह्लाद कुमार, रामनंदन सिंह, श्याम नारायण सिंह, विपिन कुमार दिलीप सिंह, सिक्कू राय, भूषण कुमार सहित दर्जनों किसान सक्रिय दिखे।

Suggested News