बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहला गांव के समीप एनएच 2 पर एक अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 2 के उत्तरी लेन में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

मृतक की पहचान दहला गांव निवासी सर्वजीत यादव 55 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर दुर्गावती थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ पुलिस बल की टीम पहुंच गई। जहाँ शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के लिए दुर्गावती थाने ले गई। जहां शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेजा जाएगा।

बताते चलें कि एनएचआई की लापरवाही से आए दिन बार बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसका खामियाजा किसी ना किसी परिवार को भुगतना पड़ रहा है। आखिरकार इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। इस दु:खद घटना से परिजनों में चीख-पुकार मचा हुआ है। साथ ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News