बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में वृद्ध महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

सिवान में वृद्ध महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

SIWAN : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के चुपचुपवा गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि चुपचुपवा गांव में आज अहले सुबह एक वृद्ध महिला की लाश उसके घर के निकट से बरामद हुई। हत्या उसकी गला काटकर की गई थी। मृतका इसी गांव के निवासी श्रीनिवास राम  की पत्नी 70 वर्ष पौधरो देवी बताई गई है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने घर में सो गई। वहीं आज सुबह जब परिजन जागे तो घर के बाहर उसकी लाश को पड़ा देखा। वृद्धा की गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

सिवान से निरंजन की रिपोर्ट

Suggested News