नवादा में गरजे सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, कहा अधिकार मांगने से नहीं मिले तो छीनकर लेना चाहिए

NAWADA : नवादा में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी में रजवार समाज के बीच बड़े जनसभा का संबोधन करते हुए कहा कि अगर अधिकार मांगने से अपना अधिकार नहीं मिले तो छीन कर अपने अधिकार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1857 के संग्राम में रजवार समाज से शहीद हुए तीनों महापुरुषों इतवा रजवार, कारू रजवार एवं जवाहीर रजवार को राजकीय सम्मान के लिए राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय सम्मान के लिए केंद्र सरकार से मांग करेंगें। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भी भारत रत्न मिले। इसके लिए भी केंद्र सरकार से अपनी बात को रखूंगा। 

उन्होंने कहा की इन सभी को सम्मान दिलाने के लिए 10 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में सुभासपा के विशाल जनसभा का भी संबोधन होगा। जिससे बिहार के 38 जिलों से राजभर राजवंशी समाज के लोग एकत्रित होकर अपने शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी को पर्यटक स्थल के रूप में घोषणा करें। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। इस पर राज सरकार को संज्ञान लेना चाहिए एवं संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में पानी की समस्या है या अभी राज्य सरकार की दायित्व है। जैसे ही राजभर ने भाषण देना प्रारंभ किया दस मिनट के बाद इंद्र देवता प्रश्न होकर वर्षा शुरू कर दिया। झमाझम बारिश में भी लोग करीब दस मिनट तक माथे पर कुर्सी उठकर पानी से बचने के लिए डटे रहे और राजभर के भाषण को सुनते रहे।

Nsmch
NIHER

सीतामढ़ी निवासी संजय यादव ने क्षेत्रीय मुद्दे से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। संजय यादव ने कहा कि संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में पानी की सबसे बड़ी समस्या है। अगर इन समस्याओं को दूर कर दिया जाए तो मेसकौर एक कृषि बहुल क्षेत्र है। जहां सभी लोग खुशहाल हो जाएंगे। लेकिन आज तक यहां पानी की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं सीतामढ़ी को पर्यटक स्थल के रूप में भी घोषणा करने की मांग को रखा।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट