बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में औसतन हर माह 250 हत्याएं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में औसतन हर माह 250 हत्याएं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्ववाली महागठबंधन सरकार में लगातार अपराधिक वारदातें हो रही हैं। हालांकि राज्य सरकार ऐसा नहीं मानती है। ऐसे में अब विपक्ष की तरफ से एक रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया है, जिसमें महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बिहार में हुई अपराधिक वारदातों की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले आठ महीने में बिहार 2000 से अधिक हत्याएं हुईं हैं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया पोस्ट

बिहार में महागठबंधन की सरकार 9 अगस्त 2022 को बनी थी। जिसके बाद प्रदेश में अपराधिक घटनाओं की जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दी है। 

राय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि 9 अगस्त 2022 को नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बिहार में बनी, तबसे लेकर आज तक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई हैं। इनमें से 2070 हत्याएं, 345 दुष्कर्म, 144 अपहरण तथा 700 हत्या के प्रयास के मामले हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म से त्रस्त बिहार है। अपराधियों की बहार है क्योंकि अपराध को पनाह देने वाली बिहार नीतिश- तेजस्वी की सरकार है। बिहार की महागठबंधन सरकार कान में रूई डालकर मौन बैठी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे। भाजपा आएगी- अपराध जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को बराबर घेरने में जुटी है।




Suggested News